Gyan Gaming accident News: क्यो मांगा सरकार से justice

Gyan Gaming Accident News: फेमस youtuber और उनका दुखद accident 

Gyan Gaming accident News
Gyan Gaming Accident News 

ग्यान गेमिंग कौन हैं?

Gyan Gaming Accident News: Sujay Mistri, जिन्हें लोग Gyan Gaming के नाम से जानते हैं, एक मशहूर यूट्यूबर हैं जो फ्री फायर गेमप्ले के वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करते हैं। उनके चैनल पर 16 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। ग्यान गेमिंग के नाम से वे फ्री फायर कम्युनिटी में एक बड़ा नाम हैं और उनके वीडियो को लाखों लोग पसंद करते हैं।

Gyan Gaming instagram profile


ज्ञान गेमिंग एक्सीडेंट की दुखद घटना

22 अप्रैल को लखनऊ में Gyan Gaming का एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था। Sujay Mistri (Gyan Gaming) उनके कुछ यूट्यूबर दोस्तों के साथ लखनऊ गए थे और वहां से वापस आते समय उनकी गाड़ी (इनोवा) का एक्सीडेंट हो गया। रास्ते में वॉशरूम जाने के लिए उन्होंने गाड़ी रोकी थी, तभी एक तेज गति से आती दूसरी गाड़ी ने उनकी गाड़ी की टक्कर दी।


कैसे हूवा Gyan Gaming ka accident 

जब Gyan Gaming जब वाशरूम के लिये गाड़ी से नीचे उतरे थे, तभी दूसरी गाड़ी सीधे उनकी गाड़ी से आकर टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। Gyan Gaming का कहना है कि टक्कर मारने वाले लोग शायद शराब पीये हुये थे। टक्कर के बाद ग्यान गेमिंग नीचे गिर गए और उनका पैर कट कर झूलने लगा था। उनके दोस्त खाई में गिरे हुए थे। टक्कर मारने वाले लोग मौके से भाग गए और आसपास के लोग केवल फोटो खींच रहे थे, मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।


People also read: Shraddha Kapoor and Rahul Mody relationship


मदद की गुहार

Gyan Gaming और उनके दोस्त लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे कि उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी बुलाएं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें एक गाड़ी मिली और वे Arise अस्पताल गए, लेकिन वहां उन्हें भर्ती नहीं किया गया। फिर उन्हें आयुष अस्पताल शिफ्ट किया गया जहां वे 40 दिन तक भर्ती रहे। इस एक्सीडेंट में Gyan Gaming ने अपना एक पैर खो दिया।


ज्ञान गेमिंग एक्सीडेंट: न्याय की मांग

अस्पताल से ठीक होने के बाद Gyan Gaming ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसका टाइटल था "I Need Justice"। इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में Gyan Gaming ने बताया कि उनका एक्सीडेंट करने वाला व्यक्ति अभी भी खुलेआम घूम रहा है और सिर्फ थाने जाकर साइन करके चला जाता है। Gyan Gaming ने इस वीडियो के माध्यम से यह भी बताया कि कैसे उनका एक्सीडेंट हुआ और वे अस्पताल कैसे पहुंचे।


सिस्टम में बदलाव की मांग

ग्यान गेमिंग ने वीडियो में कहा कि भारत सरकार को इस सिस्टम को सुधारना होगा। जो लोग एक्सीडेंट और अपराध कर रहे हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है ताकि ऐसे अपराधियों को सजा मिल सके।


निष्कर्ष

Gyan Gaming का एक्सीडेंट और उसके बाद की उनकी न्याय की मांग ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सुजय मिस्त्री उर्फ ग्यान गेमिंग की कहानी ने बहुत से लोगों के दिलों को छुआ है और यह हमारे सिस्टम में सुधार की एक सशक्त आवाज बनी है।


---



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ